UTTAR PRADESH EXAM CURRENT AFFAIRS

UP पंचायत चुनाव 2026 | बड़ा बदलाव

🗳️ उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनावों में पहली बार हर मतदाता को मिलेगा SVIN नंबर

उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग (SEC) ने पंचायत चुनावों के लिए प्रत्येक मतदाता को 9 अंकों का यूनिक State Voter Identification Number (SVIN) देने का निर्णय लिया है।

SVIN (State Voter Identification Number) प्रत्येक मतदाता की एक विशिष्ट पहचान होगी।
✅ इसका उद्देश्य मतदाता प्रबंधन को बेहतर बनाना और डुप्लीकेशन रोकना है।
✅ पहले 3 अंक मतदाता के विकास खंड (Block) को दर्शाएंगे।
✅ इसके बाद 1 अंक मतदाता के लिंग (Gender) की पहचान करेगा।
✅ शेष 5 अक्षर/अंक एक यूनिक अल्फ़ान्यूमेरिक कोड होंगे।

🎨 मतपत्रों का रंग कोड भी तय

🟢 हरा – ग्राम प्रधान चुनाव
🔵 नीला – क्षेत्र पंचायत सदस्य
⚪ सफेद – ग्राम पंचायत सदस्य
🩷 गुलाबी – जिला पंचायत सदस्य

📚 परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण तथ्य

❓ SVIN का पूर्ण रूप क्या है?
👉 State Voter Identification Number

❓ SVIN में कुल कितने अंक होंगे?
👉 9 अंक

❓ पंचायत चुनावों में पहली बार SVIN प्रणाली किस राज्य में लागू की जा रही है?
👉 उत्तर प्रदेश

💡 यह पहल मतदाता सत्यापन को आसान बनाएगी, भविष्य में मतदाता सूची के संशोधन को सुव्यवस्थित करेगी और ग्रामीण निकायों में मतदाता रिकॉर्ड के बेहतर प्रबंधन में मदद करेगी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top